झांसी: मिशन शक्ति अभियान के तहत आर्य कन्या और सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में SSP ने लिया हिस्सा
Jhansi, Jhansi | Sep 24, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0' के तहत झांसी पुलिस महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज और सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।