अहिल्याबाई होलकर की 229 वीं जयंती धूमधाम से मनी, सार्वजानिक अवकाश की मांग
Sadar, Varanasi | May 31, 2024 वाराणसी में अहिल्याबाई होलकर की 229 वीं जयंती के अवसर पर पाल विकास समिति के तत्वाधान में पाल, बघेल, धनगर समाज द्वारा अहिल्याबाई घाट से एक यात्रा निकाली गई है। जो बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करके समाप्त हुआ। पाल विकास समिति के तत्वाधान में अहिल्याबाई होलकर के जयंती के अवसर पर अहिल्याबाई घाट यात्रा निकाली गई । जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।