मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में ध्वनि प्रदूषण पर बड़ी कार्रवाई, मस्जिदों से 30 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए
मुजफ्फरनगर में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मस्जिदों से 30 से अधिक लाउडस्पीकर हटाए गए। यह कदम हाईकोर्ट और शासन के निर्देशों के पालन में उठाया गया। कई स्थानों पर लोगों ने स्वेच्छा से सहयोग किया, जबकि कुछ जगह सख्ती करनी पड़ी।