कसमार: कथारा क्षेत्र पहुंचे सीसीएल मुख्यालय रांची से महाप्रबंधक सिविल की टीम, कार्यों का लिया जायजा
Kasmar, Bokaro | Feb 7, 2024 सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस रांची से आज बुधवार को सिविल विभाग की टीम कथारा क्षेत्र पहुंची टीम का नेतृत्व महाप्रबंधक सिविल सर्विसेज एंड वेलफेयर राजेश मोहन एवं स्टाफ ऑफिसर सिविल कथारा क्षेत्र के अभय कुमार सिंह कर रहे थे ,टीम सबसे पहले कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डीके गुप्ता से मुलाकात कर सिविल से हो रहे एवं होने वाले कार्यों को लेकर अवगत हुए।