चांदी थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे पूर्व में दर्ज एक शराब संबंधी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सरोज कुमार, ग्राम कसाप, थाना उदवंतनगर, जिसे कसाप गांव से पकड़ा गया। रवि रंजन कुमार थाना चांद ग्राम नरवीरपुर से गिरफ्तार किया गया।