चूरू: SP जय यादव ने पुलिस लाइन सभागार में ली जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग
Churu, Churu | Nov 9, 2024 चूरू जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने शनिवार दिन में 1 बजे के करीब पुलिस लाइन सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने झुंझुनू में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी सतर्क करने की बात कही। मीटिंग में एडिशनल एसपी लोकेंद्र दादरवाल सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।