हरदोई: हरदोई में सपा नेता के विवादित बयान पर हिंदू संगठनों में आक्रोश, कोतवाली शहर के बाहर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2026 हरदोई में सपा नेता यदुनंदन लाल के विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को माहौल गरमा गया। सवायजपुर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सपा नेता द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और पवित्र ग्रंथों पर कथित अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।