गांव 87जीबी में स्थित ईंट भट्टे पर बनी डिग्गी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के परिजनों ने भट्टे पर ही काम करने वाले एक मजदूर पर हत्या का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे नंबर 911 पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आज सोमवार को शाम 4 बजे बताया कि समझाइस के बाद शव मोर्चरी में रखवाया है।