शनिवार को करीब 5 बजे नर्मदापुरम स्थित जनता कार्यालय में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें समस्या के तुरंत निराकरण के लिए निर्देशित किया।