पंचकूला: सेक्टर 5 में यवनिका पार्क के बाहर खड़ी कार से पिस्तौल व कारतूस बरामद
सेक्टर-5 यवनिका पार्क के बाहर खड़ी कार से पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार का शीशा तोड़कर हथियार बरामद किया। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गांव सैदपुरा डेराबस्सी जिला मोहाली और लक्की वासी गांव नग्गल जिला पंचकूला निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।