खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के मुढ़ेरी पंचायत अंतर्गत मुजफ्फरगंज मध्य विद्यालय के समीप रविवार 10 am को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां अपने नाना के घर रह रहे 16 वर्षीय किशोर रोहित पोद्दार ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि परिजन और ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग स