नबीनगर: शंकरपुर पुल से 90 बोतल देसी शराब जब्त, कारोबारी फरार
नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर छह शंकरपुर गांव के समीप एसआई राजेंद्र पासवान की टीम ने छापेमारी कर 300 एमएल का 90 बोतल देशी शराब जब्त किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस को देख शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा लेकिन शराब जब्त कर थाना लाया गया और अग्रिम कार्रवाई कि जा रही है