कटनी नगर: ऑटो चालक की अज्ञात वाहन से टक्कर, जिला अस्पताल में हुई मौत
कटनी के कुठला थाना अंतर्गत पन्ना मोड तिराहे में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे ऑटो को सफेद रंग की अज्ञात फोर विलर ने ठोकर मार दी मृतक के जीजा ऋतुराज महतो ने बताया कि ऑटो चालक 30 वर्षीय पुरुषोत्तम बर्मन निवासी गल्ला मंडी पन्नी मोहल्ला ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो अज्ञात वाहन चालक ने ऑटो चालक को घसीटते हुए भाग गया ऑटो चालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई