नागौर जिले के हरसौर सरहद मॆं 10 हजार किलो अमोनियम नाईट्रेट के साथ पकड़े गए सुलेमान खान पर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। थांवला थानाधिकारी व तहसीलदार ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बताया कि 45 बीघा में 25 बीघा अतिक्रमण मिला जिसे हटाया और मकान भी सीज किया है,इसी मकान में विस्फोटक रखा था।