मंडला जिले के हिरदेनगर चौकी क्षेत्र के पदमी में एक मक्का मिल में मजदूर सोनू रघुवंशी की मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को शाम 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है पुलिस मामले की हर पहलू की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।