मैनाटाड़ मे शराब की 48 बोतलों के साथ धंधेबाज धराया। मैनाटाड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामनगरी टोला में छापेमारी कर घर में रखे नेपाल निर्मित शराब की 48 बोतलों को जप्त किया है। कार्रवाई के दौरान धंधेबाज सुखल साह को धर दबोचा गया।मैनाटाड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली कि रामनगरी टोला में सुखल साह के घर में शराब छुपा कर रखा गया है।