रविवार को दोपहर क़रीब 4 बजे अकोढ़ी गाँव स्थित माँ काली मंदिर में ओम योगी जी के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने माँ काली के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा, जहाँ श्रद्धा और आस्था का अद्भुत स