कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के मछलीगांव मंगरहिया के 6 श्रद्धालुओं का प्रयागराज स्नान कर लौटते समय हुआ हादसा, 2 की मौत
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मछलीगांव मंगरहिया के रहने वाले 6 श्रद्धालु शनिवार को वन से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए थे, स्नान कर पूजा पाठ करने के बाद लौटते वक्त, गगहा इलाके के गोबरहिया मोड़ के पास खड़ी ट्रक में टकराने के कारण, वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इस वैन चार लोग सवार थे जिनमें से दो की मौत हो गई दो का इलाज चल रहा है।