लाडपुरा: कोटा: सड़क हादसे में घायल मंदसौर निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत, शव को पुलिस ने जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया
Ladpura, Kota | Oct 31, 2025 कोटा—इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों में शोक, शव मोर्चरी में रखवाया मंदसौर जिले के श्यामगढ़ थाना क्षेत्र के युवक आकाश की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में गहरा शोक है। जानकारी के अनुसार आकाश मेलखेड़ा से अपने गांव भगोनिया लौट रहा था, इसी दौरान मेलखेड़ा चौराहे पर उसका एक्सीडेंट हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।