पूर्णिया पूर्व: कप्तापाड़ा के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर, एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया गुलाबबाग मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे कप्तानपाड़ा के समीप दो बाइक के बिच हुई टक्कर में बाइक सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिये जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया।वहीं घायल महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।