पटना ग्रामीण: बिहार की अंशु ने फिलिपींस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अर्निस चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, पटना में हुआ स्वागत
बिहार की 16 वर्षीय अंशु एक बार फिर भारत का झंडा अंतराष्ट्रीय स्तर पर लहरा कर घर लौटी है। अंतराष्ट्रीय अर्निस चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है। यह फिलीपींस में 22 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी।फिलिपींस से पटना पहुंची अंशु का पटना एयरपोर्ट पर जमकर स्वागत किया गया।