बेलागंज: NH-22 पर तेज़ रफ़्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Belaganj, Gaya | Mar 30, 2026 गया-पटना एनएच-22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव के समीप रविवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क पार कर रहे दो लोगों को एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 46 वर्षीय महेश महतो घायल हैं