रामपुर: मिलक हाइवे पर मोटरसाइकिल को फोर व्हीलर वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में मुरादाबाद निवासी पिता-पुत्र की हुई मौत
Rampur, Rampur | Mar 27, 2024 मुरादाबाद के करूला निवासी 42 वर्षीय गुलाम फरीद कव्वाली का काम करते है। अपने 16 वर्षीय बेटे मुहम्मद दानिश के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर बरेली किसी काम से गए थे। घर लौटने के दौरान मिलक हाइवे पर तेज़ रफ़्तार फॉर वीलर ने टक्कर मार दी । हादसे में मुरादाबाद निवासी दोनों पिता पुत्र की मौत हो गई। रामपुर के जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।