हुज़ूर: रायसेन रोड पर तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | Feb 11, 2026 भोपाल के आनंद नगर में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायसेन रोड पर तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने पीछे से बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय प्रवेश जाटव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई|