मोहम्मदी: गावं धर्मपुर, नई बस्ती, जिदपुर, ढकियाबाहू व कई ग्राम सभाओं में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के तौर तरीके बताए गए.
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है.जिसके चलते लोगों का काफी नुकसान हो रहा है.जहाँ आज मोहम्मदी अग्निशमन प्रभारी लख्मीचंद के नेतृत्व में गावं धर्मपुर,नई बस्ती,जिदपुर,ढकियाबाहू व अन्य ग्राम सभाओं में जाकर अग्निशमन विभाग की टीम ने लापरवाही से होने वाले अग्निकांड को रोकने के उद्देश्य से अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताएं.