आगर के जय श्री हॉस्पिटल के पास मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे दो बाइकों के आपस में टकरा जाने को लेकर विवाद हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया।