बस्ती: बस्ती जिले में बीज विधेयक और श्रम संहिताओं के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन
Basti, Basti | Jan 16, 2026 संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के फेडरेशन के आह्वान पर अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस के तहत बीज विधेयक सहित अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीटू, एटक के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने परशुराम, अंगद पांडेय व नरसिंह भारद्वाज के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर 6 सूत्रीय ज्ञापन सौपा है।