बस्ती: कलवारी थाने पर थाना प्रभारी ने ग्राम प्रहरियों में कंबल का वितरण किया
Basti, Basti | Jan 16, 2026 कलवारी थाने पर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह द्वारा ग्राम प्रहरियों में कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के बाद उन्होंने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की और शासन प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया, साथ ही उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में आसपास की सूचनाओं को समय से पुलिस के साथ साझा करें। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।