पन्ना: पन्ना में भव्य आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने महाराजा छत्रसाल की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया!
Panna, Panna | Dec 6, 2025 मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज दिन शनिवार दिनाँक 6 दिसंबर को पन्ना पहुंचे और एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। उन्होंने शहर के गौरव, ऐतिहासिक धरम सागर तालाब के मध्य 1.53 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महाराजा छत्रसाल की भव्य और विशाल प्रतिमा का शाम करीब 5 बजे विधि-विधान से अनावरण किया।