पन्ना: बेकाबू स्कूटी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा पलटा, चालक की हालत गंभीर!
Panna, Panna | Dec 6, 2025 पन्ना ज़िले में तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बदशाह साई चौराहे पर रफ़्तार के जुनून का एक भयावह मंज़र देखने को मिला है। यहाँ एक तेज रफ़्तार स्कूटी ने सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया,