हाथरस: सीएमओ ऑफिस पर एंटी करप्शन टीम ने मारा छापा, 5 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क महिला गिरफ्तार, CHC इंटर्नशिप के लिए मांगे पैसे
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सीएमओ ऑफिस पर सोमवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने छापा मारा जिससे पूरे ऑफिस में खलबली मच गई कार्यालय में कार्यरत महिला क्लर्क बाबू को ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए टीम ने गिरफ्तार कर लिया शिकायतकर्ता सिकंदरराव का रहने वाला है महिला ने सीएससी पर इंटर्नशिप के लिए पैसे की मांग की थी इस आधार पर कार्रवाई की