शिकोहाबाद: फरिहा पुलिस टीम ने चोरी की मैक्स गाड़ी में दो भैंस लादकर ले जा रहे पांच शातिर चोरों को ग्राम नगला रंजीत से किया गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना फरिहा पुलिस टीम द्वारा ग्राम नगला रंजीत से मैक्स पिकअप यूपी 83 टी 4659 में ले लाई जा रही चोरी के दो भैंसों सहित 05 शातिर अभियुक्तों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना फरिहा पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 पंजीकृत हुआ।