मांझा: भैसही गांव में बच्चों के विवाद के चलते मारपीट, दो लोग घायल, डायल 112 की पुलिस जांच कर रही है
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के भैसही गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।