आरा: सियाडीह के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Arrah, Bhojpur | Jul 2, 2025 सियाडीह गांव के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान चरपोखरी गांव के रहने वाले मुन्ना ठाकुर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो के मदद से जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।