बीघापुर: भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में अग्निपीड़ित परिवारों को पूर्व सांसद ने भेजी राहत सामग्री
बीघापुर ब्लॉक के गांव जयराजमऊ, सिकंदरपुर कर्ण के गांव गणेशखेड़ा- सातन में हुए दुखद अग्निकांड में कई घर पूरी तरह जल गए थे जिसकी सूचना पर पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टंडन जी ने अपने चिरपरिचित सेवा के क्रम में राहत सामग्री के रूप में कपड़े, बर्तन, राशन, तिरपाल, दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रबंध कर के पीड़ित परिवारों को राहत भेजने का काम किया।