कन्नौज: ग्रामों के भू अभिलेख को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक, एडीएम आशीष कुमार ने दिए निर्देश
कन्नौज अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह नेे कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में ग्रामों के सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रिया के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्यों एवं जले हुए गांवो के अभिलेख बनाए जाने के संबंध में बैठक ली। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामों के सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रिया के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्यों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया जाना आवश्यक है।