रिवरसाइड भुरकुंडा स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय परिसर में बुधवार को गरीब निर्धन असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच लगभग 1000 कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रजत के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव के प्रयास से आयोजित हुआ है। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद वाहिद अंसारी एवं संचालन संतोष यादव ने किया।