शनिवार को 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार विधायक पवन काजल को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने पर कांगड़ा भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बधाई दी है। इसी के तहत संगठनात्मक जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में गत दिवस एक प्रतिनिधिमंडल मटौर कार्यालय में विधायक काजल से मिला और पार्टी हाईकमान का आभार जताया।