आगरा: ताज हाइट होटल के तीसरे फ्लोर के स्टोर रूम में भीषण आग, बड़े नुकसान की आशंका, फायर विभाग ने आग पर पाया काबू
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में ताज हाइट होटल के तीसरे फ्लोर स्थित स्टोर रूम में भीषण आग लग गई। स्टोर में रखे होटल के कपड़ों के कारण आग तेजी से फैली और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।