बलिया: सम्राट अशोक जयंती पर तिखमपुर से निकली भव्य रैली, बुद्ध प्रतिमा का हुआ अनावरण
Ballia, Ballia | Mar 29, 2026 सम्राट अशोक जयंती पर तिखमपुर से निकली भव्य रैली, बुद्ध प्रतिमा का अनावरण, सम्राट अशोक महान की जयंती पर रविवार को तिखमपुर स्थित कुशवाहा भवन से दोपहर करीब 12 बजे भव्य रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों मोटरसाइकिलों व चार पहिया वाहनों के साथ हजारों लोग शामिल हुए। रैली एनसीसी तिराहा, कुंवर सिंह चौराहा व टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए पुनः तिखमपुर पहुंचकर संपन्न हुई।