मयूर विहार: आनंद विहार बस अड्डे के बाहरी गेट पर युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहा स्नैचर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की टीम ने आनंद विहार बस अड्डा के बाहरी गेट के पास से एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक स्नैचर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से छिन गया मोबाइल बरामद हो गया है पूर्वी दिल्ली की डीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीमापुरी निवासी 30 वर्षीय टिंकू के तौर पर हुई है