मयूर विहार: मयूर विहार :- गीता कॉलोनी इलाके में छुपा कर रह रहे भगोड़े अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गीता कॉलोनी थाना पुलिस की टीम ने गीता कॉलोनी में छुपा कर रह रहे एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के बाबू नगर निवासी फिरोज अहमद अंसारी के तौर पर हुई है. डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गोकलपुरी थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी को कड़कड़डूमा कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था, तब से उसकी तलाश की जा रही थी.