आस्था की जीत और अधर्म की हार का प्रतीक होली का त्योहार 02 मार्च से होलिका दहन के साथ ही शुरू हो रहा है। रंगों के इस त्योहार होली के चलते रविवार से ही रंग का बाजार सज गया है। नगर के बस स्टेण्ड, गंज चौक में रंग-बिरंगी पिचकारियां, गुलाल के ढेर, पानी वाले गुब्बारे और बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं।