डोमचांच: महागठबंधन में भ्रष्टाचारी एक साथ इकट्ठा होकर राज्य और देश को गुमराह कर रहे हैं: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
डोमचांच नगर क्षेत्र श्री मार्केट के समीप भाजपा कार्यालय में पहुंची केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में कई प्लांट स्थापित किए जाएंगे जिससे लोगों को रोजगार मिल सकेगा। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण ढीबरा पत्थर क्रशर बंद है। पुन जीवित करने का हरसंभव प्रयास रहेगा।