उदवंत नगर: पियनिया खेल मैदान में आगामी 28 फरवरी को ज्ञान प्रतियोगिता का होगा आयोजन
28 फरवरी को पियनिया खेल मैदान मे ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। तैयारी मे आयोजन कमिटी दिन रात जुटे हुए है। 27 फरवरी गुरुवार 10 बजे पत्रकार को शिक्षक देवाशीष सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षा को लेकर छात्र छात्रों के बीच खुद का आत्मविश्वास बना रहे। बेहतर करने वाले प्रतिभागी पुरस्कृत होंगे।