कोइलवर प्रखंड क्षेत्र के माना चक गांव में बांध विभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद अतिक्रमण को हटा लिया गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि अतिक्रमित हिस्से को खाली कराया गया है। राजस्व कर्मचारी हरिशंकर ने बताया कि बांध विभाग ने लगभग 15 दिन पहले 2 डिसमिल जमीन से अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। नोटिस के आलोक में अतिक्रमण हटा लिया गया।