गाज़ियाबाद: थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अंकुर विहार पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे तोहिद नाम के अभियुक्त को कब्रिस्तान के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 22 अगस्त को एक वादिया की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि उसके पड़ोस में रहने वाले तोहिद नाम के अभियुक्त द्वारा देर रात वादिया की बेटी को घर से बुलाकर अपने घर बुलाकर गलत काम किया।