बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के झंडा घेर जाफर खां निवासी महिला के साथ पुत्रवधू ने की मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के झंडा घेर जाफर खां की रहने वाली आसरा बेगम ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उनके बेटे की बहू घर में आए दिन लड़ाई झगड़ा करती है और अपने मायके वालों से मारपीट भी करवाती है पीड़िता का आरोप है कि बेटे की बहू के मायके वाले पीड़िता के बेटे और पीड़िता को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देते हैं पीड़िता ने इसका विरोध किया ।