बरेली: देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा में सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा मे सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी ।जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।