थाना नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम मनेरी और कौड़िया मे दो अलग अलग सड़क हादसो मे आधा दर्जन लोगो के घायल होने का मामला सामने आया है। घायलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।वहीं घटना की जानकारी थाना नौरोजाबाद पुलिस को दी गई है।बताया जाता है कि बाइक एक्सीडेंट की वजह से यह दुर्घटना हुई है।